State ExamsupdatesUPSSSC

UPSSSC ने UP Pollution Control Board (UPCB) मे निकाली 115 पदों कि भर्तियाँ, last date- 22 April

UPSSSC ने UP Pollution Control Board (UPCB) मे निकाली 115 पदों कि भर्तियाँ, last date-  22 April

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPCB) के अंतर्गत Scientific Assistant, Accountant, Law Assistant, Laboratory Assistant, Monitoring Assistant, Junior Engineer सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक Advt No. 02-Exam/2026 जारी कर दिया है। यह उन अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है जो UPSSSC PET 2025 में सम्मिलित हुए थे और पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

इस भर्ती अन्तर्गत कुल 115 पदों पर चयन किया जाना है। आवेदन प्रक्रिया 02 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 22 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


महत्वपूर्ण तारीख

इवेंटतिथि
विज्ञापन प्रकाशन की तिथि11 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ02 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि22 अप्रैल 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि22 अप्रैल 2026
शुल्क समायोजन एवं संशोधन की अंतिम तिथि29 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथिजल्द घोषित की जाएगी
एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से पूर्व

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
ऑनलाइन आवेदन02 अप्रैल 2026 से उपलब्ध
आधिकारिक नोटिफिकेशनडाउनलोड करें
UPSSSC आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in
सहायता हेल्पलाइनआयोग की वेबसाइट देखें

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणीशुल्क
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस₹25/-
एससी / एसटी₹25/-
दिव्यांग (PH)₹25/-

पेमेंट मोड:

  • SBI I Collect के माध्यम से ऑनलाइन
  • ई-चालान के माध्यम से SBI की किसी भी शाखा में जमा करें

Age  Limit  क्या है? (01 जुलाई 2026 के अनुसार)

विवरणआयु सीमा
न्यूनतम आयु21 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष

Age Relaxation

श्रेणीआयु में छूट
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST)5 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)5 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)नियमानुसार
दिव्यांग (PwD)15 वर्ष
राज्य सरकार के कर्मचारी5 वर्ष
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित (DFF)5 वर्ष

ध्यान रखने योग्य बातें:

UPSSSC PET 2025 स्कोर अनिवार्य

इस भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने UPSSSC प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) 2025 में भाग लिया हो और आयोग द्वारा उन्हें PET 2025 का स्कोर कार्ड जारी किया गया हो।

  • मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग उनके PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी।
  • विज्ञापित पदों के सापेक्ष श्रेणीवार 15 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • PET 2025 में शून्य या नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।

टोटल कितने पदों पर भर्ती होनी है?

पद एवं उनकी शैक्षणिक योग्यता

क्र.पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
01Scientific Assistant10Zoology/Botany/Chemistry/Biochemistry/Environmental Science में मास्टर डिग्री। Upsssc pet 2025 स्कोरकार्ड
02Scientific Assistant (Special)05Zoology/Botany/Chemistry/Biochemistry/Environmental Science में मास्टर डिग्री। Upsssc pet 2025 स्कोरकार्ड
03Accountant / Auditor22Upsssc pet 2025 स्कोरकार्डकॉमर्स में बैच्लर डिग्री (B.Com.) + 1 वर्ष का अनुभव
04Law Assistant04Upsssc pet 2025 स्कोरकार्डBachelor Degree in Law (LLB)  + एडवोकेट/वकील के रूप में 3 वर्ष का अनुभव
05Laboratory Assistant02Upsssc pet 2025 स्कोरकार्ड10+2 इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग)
06Monitoring Assistant35Upsssc pet 2025 स्कोरकार्ड10+2 इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग)
07Junior Engineer (Special )08Upsssc pet 2025 स्कोरकार्डPublic Health / Civil / Chemical / Environment Engineering. में डिप्लोमा
08Junior Engineer29Upsssc pet 2025 स्कोरकार्डPublic Health / Civil / Chemical / Environment Engineering. में डिप्लोमा
कुल115

तालिका 2: श्रेणीवार आरक्षण का विवरण

श्रेणीकुल पद
अनारक्षित (UR)49
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)08
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)35
अनुसूचित जाति (SC)23
अनुसूचित जनजाति (ST)0
कुल115

Pay  Scale 2026 के अनुसार:

क्र.पद का नामलेवलवेतनमान (न्यूनतम-अधिकतम)ग्रेड पे
01Scientific Assistantलेवल-6₹35,400 – ₹1,12,400₹4,200
02Accountant / Auditorलेवल-6₹35,400 – ₹1,12,400₹4,200
03Law Assistantलेवल-6₹35,400 – ₹1,12,400₹4,200
04Laboratory Assistantलेवल-2₹19,900 – ₹63,200₹1,900
05Monitoring Assistantलेवल-2₹19,900 – ₹63,200₹1,900
06Junior Engineerलेवल-6₹35,400 – ₹1,12,400₹4,200

क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) कितना मिलेगा?

दिव्यांगजन हेतु आरक्षण

दिव्यांगता की श्रेणीआरक्षण प्रतिशत
दृष्टिहीनता एवं कम दृष्टि (L.V.)1%
बधिर एवं श्रवण शक्ति में ह्रास (H.H.)1%
चलन क्रिया संबंधी निःशक्तता (O.A./O.L./Dw./A.A.V./M.Dy.)1%
बौद्धिक निःशक्तता एवं मानसिक अस्वस्थता1%
कुल4%

अन्य क्षैतिज आरक्षण कितने है?

श्रेणीआरक्षण प्रतिशत
महिलानियमानुसार
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Serviceman)नियमानुसार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित (DFF)नियमानुसार
उत्कृष्ट खिलाड़ीनियमानुसार

Selection Procedure क्या है?

Upssc प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

  • मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग UPSSSC PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर की जाएगी।
  • प्रत्येक श्रेणी के लिए 15 गुना अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम कटऑफ अंक तक नॉर्मलाइज्ड स्कोर (दशमलव के 02 स्थान तक) धारित करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा।

लिखित परीक्षा (Mains Exam)

  • लिखित परीक्षा का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जाएगा।
  • परीक्षा का पैटर्न और पाठ्यक्रम नीचे विस्तार से दिया गया है।

लिखित परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern) क्या रहेगा?

भागविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
भाग-1केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड/उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संबंधित जानकारी10102 घंटे (120 मिनट)
पर्यावरण जागरूकता से संबंधित जानकारी4040
विश्लेषणात्मक क्षमता तथा डाटा इंटरप्रेटेशन1515
भाग-2कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी1515
भाग-3उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी2020
कुल100100

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • ऋणात्मक अंकन (Negative Marking): प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे (निर्धारित अंक का 25%)।

दिव्यांगता प्रमाण पत्र (Disability Certificate) से संबंधित जानकारी

दिव्यांग अभ्यर्थियों को निम्नलिखित श्रेणियों में से अपनी दिव्यांगता की उपश्रेणी चिन्हित करना अनिवार्य है:

कोडदिव्यांगता की श्रेणी
L.V.Low Vision (कम दृष्टि)
H.H.Hard of Hearing (श्रवण शक्ति में ह्रास)
O.A.One Arm Affected (एक हाथ प्रभावित)
O.L.One Leg Affected (एक पैर प्रभावित)
Dw.Dwarfism (बौनापन)
A.A.V.Acid Attack Victims (एसिड आक्रमण पीड़ित)
M.Dy.Muscular Dystrophy (पेशीय दुष्पोषण)

ईडब्ल्यूएस (EWS) प्रमाण पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश

  • EWS श्रेणी के अंतर्गत आरक्षण का दावा करने वाले अभ्यर्थियों के पास 01 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 के मध्य निर्गत EWS प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • यह प्रमाण पत्र वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय पर आधारित हो तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु मान्य हो।
  • परिवार की समस्त स्रोतों (वेतन, कृषि, व्यापार, व्यवसाय) से वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए।
  • प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश शासन कार्मिक अनुभाग-2 के कार्यालय ज्ञाप संख्या-3/2019/4/1/2002/का-2/19 टी.सी.-II, दिनांक 14-03-2019 द्वारा निर्धारित प्रारूप पर ही जारी किया गया हो।

महत्वपूर्ण निर्देश

आवेदन करते समय सावधानियाँ

  1. आवेदन करने से पूर्व विज्ञापन को सावधानीपूर्वक पढ़ें और सुनिश्चित करें कि आप सभी आवश्यक अर्हताएँ धारित करते हैं।
  2. आवेदन की अंतिम तिथि (22 अप्रैल 2026) तक सभी अनिवार्य अर्हताएँ धारित करना अनिवार्य है।
  3. आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थी संबंधित प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त कर लें, जो आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी किया गया हो।

सेवारत कर्मचारी

  • जो अभ्यर्थी केंद्र या राज्य सरकार की सेवा में कार्यरत हैं, वे अपने नियोजक से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) अवश्य प्राप्त कर लें, जिसे आयोग द्वारा मांगे जाने पर प्रस्तुत करना होगा।

अन्य महत्वपूर्ण बिंदु

  • उत्तर प्रदेश के आरक्षित श्रेणी के सभी अभ्यर्थी आवेदन में अपनी श्रेणी अवश्य अंकित करें।
  • एक से अधिक आरक्षित श्रेणी का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को केवल एक छूट (जो अधिक लाभकारी हो) अनुमन्य होगी।
  • उत्तर प्रदेश के मूल निवासी न होने वाले अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी के माने जाएंगे।
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) जो आवेदन की अंतिम तिथि (22 अप्रैल 2026) तक सेवानिवृत्त हो चुके हों, आरक्षण का लाभ ले सकते हैं।
  • उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आरक्षण का लाभ प्राप्त करने हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप पर निर्गत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित (DFF) अभ्यर्थी संबंधित नियमावली के अनुरूप प्रमाण पत्र प्राप्त करें।
  • राज्य सरकार के कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री अध्येता वृत्ति के अनुसंधानविदों को नियमावली, 2026 के अनुसार आयु सीमा में छूट एवं अधिमान प्रदान किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

चरण 1: लॉगिन प्रक्रिया

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। आवेदन करने के लिए दो तरीके हैं:

तरीका 1: सीधा लॉगिन

  • PET रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग, निवास एवं श्रेणी की जानकारी दर्ज करें।

तरीका 2: OTP के माध्यम से लॉगिन

  • UPSSSC PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल पर प्राप्त OTP के माध्यम से लॉगिन करें।

चरण 2: व्यक्तिगत जानकारी सत्यापित करें

  • लॉगिन करने के बाद आपका नाम, पिता/पति का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी, EWS स्थिति, संपर्क नंबर एवं ईमेल आदि स्वतः प्रदर्शित होंगे।
  • इनमें कोई त्रुटि होने पर संशोधन की प्रक्रिया अपनाएँ।

चरण 3: पदों का चयन

  • विज्ञापित पदों की सूची प्रदर्शित होगी। आप जिन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें Select करें।
  • नोट: जिन पदों को चयनित नहीं करेंगे, उनके लिए आपका दावा मान्य नहीं होगा।

चरण 4: शैक्षणिक योग्यता का विवरण भरें

  • चयनित पदों हेतु आपके पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता है या नहीं – Yes/No विकल्प चुनें।
  • बोर्ड/संस्था/विश्वविद्यालय का नाम, उत्तीर्ण वर्ष, रोल नंबर, प्रमाण पत्र जारी होने की तिथि एवं प्राप्तांक दर्ज करें।

चरण 5: वरीयता एवं अन्य विवरण

  • चयनित पदों के लिए वरीयता क्रम (Preference Order) अंकित करें।
  • अधिमानी अर्हता (यदि कोई हो) के संबंध में Yes/No का चयन करें।
  • स्थायी एवं पत्राचार का पता स्वतः प्रदर्शित होगा।

चरण 6: घोषणा (Declaration)

  • घोषणा पत्र की अंतर्वस्तु को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • सभी बिंदुओं को सहमति देते हुए Checkbox को Tick करें।
  • वेरिफिकेशन कोड दर्ज कर Save and Submit बटन क्लिक करें।

चरण 7: शुल्क भुगतान (Fee Payment)

  • ₹25/- का शुल्क निम्न माध्यमों से जमा करें:
    • ऑनलाइन मोड: क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI
    • ई-चालान: SBI का ई-चालान डाउनलोड कर किसी भी SBI शाखा में जमा करें।

चरण 8: शुल्क समायोजन एवं आवेदन सबमिट

  • शुल्क के सफल भुगतान/समायोजन के बाद आपका आवेदन पत्र स्वतः सबमिट हो जाएगा।
  • आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड एवं प्रिंट अवश्य कर लें।

चरण 9: यदि आवेदन पत्र प्रदर्शित न हो

  • यदि शुल्क भुगतान के बाद भी आवेदन पत्र प्रदर्शित नहीं हो रहा है, तो “Update Your Transaction ID by Double Verification” लिंक पर जाकर लॉगिन करें।
  • Verify Transaction ID बटन क्लिक कर शुल्क समायोजित करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र डाउनलोड करें।

चरण 10: संशोधन (यदि आवश्यक हो)

  • संशोधन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 2026 तक निम्नलिखित विवरणों में संशोधन किया जा सकता है:
    • पत्राचार का पता
    • EWS एवं क्षैतिज आरक्षण की श्रेणी (DFF, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, लिंग, उत्कृष्ट खिलाड़ी)
    • अर्हता संबंधी विवरण
    • वैवाहिक प्रस्थिति

जरूरी doccuments:

क्र.दस्तावेज का नाम
1UPSSSC PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर
2शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण पत्र (मार्कशीट, डिग्री)
3जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी)
4EWS प्रमाण पत्र (01 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 के मध्य जारी)
5दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
6भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
7स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
8उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
9अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) (सेवारत कर्मचारियों के लिए)
10अनुभव प्रमाण पत्र (लेखाकार, विधि सहायक पद हेतु)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1: क्या इस भर्ती के लिए UPSSSC PET 2025 स्कोर अनिवार्य है?

उत्तर: हाँ

प्रश्न 2: क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: हाँ, अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। वे अनारक्षित श्रेणी में ही आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 3: क्या लेखाकार पद के लिए अनुभव अनिवार्य है?

उत्तर: हाँ, लेखाकार/लेखा परीक्षक पद के लिए किसी सरकारी या अर्द्धसरकारी संगठन में लेखा कर्म के क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।

प्रश्न 4: विधि सहायक पद के लिए कितना अनुभव चाहिए?

उत्तर: विधि सहायक पद के लिए एडवोकेट/वकील के रूप में 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।

प्रश्न 6: EWS प्रमाण पत्र की क्या तिथि होनी चाहिए?

उत्तर: EWS प्रमाण पत्र 01 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 के मध्य निर्गत होना चाहिए, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 की आय पर आधारित हो।

प्रश्न 7: क्या आवेदन में संशोधन किया जा सकता है?

उत्तर: हाँ, संशोधन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल 2026 है। केवल अनुमन्य विवरण (पता, क्षैतिज आरक्षण श्रेणी, अर्हता विवरण, वैवाहिक स्थिति) में ही संशोधन किया जा सकता है।

प्रश्न 8: क्या सेवारत कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: हाँ, सेवारत कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अपने नियोजक से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करना अनिवार्य है, जिसे आयोग द्वारा मांगे जाने पर प्रस्तुत करना होगा।


निष्कर्ष

UPSSSC UP Pollution Control Board (UPCB) भर्ती 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। कुल 115 पदों पर होने वाली इस भर्ती में वैज्ञानिक सहायक, लेखाकार, विधि सहायक, अवर अभियंता सहित विभिन्न पद शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया 02 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है। सभी इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पूर्व विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, और 22 अप्रैल 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर दें।

याद रखें: इस भर्ती के लिए UPSSSC PET 2025 स्कोर अनिवार्य है। बिना PET 2025 स्कोर के आवेदन मान्य नहीं होगा।

NOTE– यह लेख UPSSSC द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन संख्या 02-परीक्षा/2026 पर आधारित है। किसी भी नवीनतम अपडेट या संशोधन के लिए कृपया UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in देखें।*

adarsh sachan

adarsh sachan

💬 1 Comment on "UPSSSC ने UP Pollution Control Board (UPCB) मे निकाली 115 पदों कि भर्तियाँ, last date- 22 April"

  1. UPSSSC ने निकाली 58 पदों पर बंपर भर्ती! शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, यहाँ देखें पूरी लिस्ट – taiyari.in 13 Mar 2026 8:17 pm

    […] […]

    ↩ Reply

Leave a Comment