updatesMPESBState Exams

MPESB Van Rakshak Jail Prahari Bharti 2026: 1679 Posts Apply Online Last Date 14 March

MPESB Van Rakshak Jail Prahari Bharti 2026: 1679 Posts Apply Online Last Date 14 March

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने वन विभाग एवं जेल विभाग के अंतर्गत वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक के कुल 1679 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह सुनहरा अवसर है उन युवाओं के लिए जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और वन एवं जेल विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

इस भर्ती परीक्षा के तहत आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 07 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जाएगा।


महत्वपूर्ण तिथियाँ

इवेंटतिथि
Online Application Start Date28 फरवरी 2026
Online Application Last Date14 मार्च 2026
Last date of Pay Exam Fees14 मार्च 2026
Application correction Start Date28 फरवरी 2026
Application Correction End Date19 मार्च 2026
Exam Date07 अप्रैल 2026 से
Admit card Download Startपरीक्षा से पूर्व
Result Dateजल्द घोषित किया जाएगा

वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक ki Application Fee

श्रेणीशुल्क
जनरल / अन्य राज्य₹560/-
ओबीसी / एससी / एसटी₹310/-
पोर्टल शुल्क₹60/- (कियोस्क से) / ₹20/- (स्वयं ऑनलाइन)

भुगतान मोड: ई-चालान, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग


Age Limit क्या है? (01 जनवरी 2026 के अनुसार)

पोस्टन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी18 वर्ष33 वर्ष
सहायक जेल अधीक्षक21 वर्ष33 वर्ष

आयु में छूट (Age Relaxation) – केवल मप्र मूल निवासियों के लिए

श्रेणीअधिकतम आयु सीमा
महिला आवेदक (अनारक्षित)38 वर्ष
अनुसूचित जाति/जनजाति38 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)38 वर्ष
शासकीय सेवक/निगम/मण्डल कर्मचारी38 वर्ष
भूतपूर्व सैनिकनियमानुसार (अधिकतम 3 वर्ष)
संविदा कर्मचारीअधिकतम 55 वर्ष

नोट: आयु में छूट केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को ही उपलब्ध होगी। अन्य राज्यों के उम्मीदवार केवल अनारक्षित श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं।


कुल कितने पद है?

1. वन रक्षक (Van Rakshak)

  • कुल पद: 728
  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं (हाईस्कूल) उत्तीर्ण
  • शारीरिक मापदंड:
    • पुरुष: ऊंचाई 163 सेमी, सीना 79-84 सेमी (5 सेमी फुलाव)
    • महिला: ऊंचाई 150 सेमी

2. क्षेत्र रक्षक (Kshetra Rakshak)

  • कुल पद: 169
  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं (हाईस्कूल) उत्तीर्ण
  • शारीरिक मापदंड:
    • पुरुष: ऊंचाई 163 सेमी, सीना 79-84 सेमी
    • महिला: ऊंचाई 150 सेमी

3. जेल प्रहरी (Jail Prahari)

  • कुल पद: 757
  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं (हाईस्कूल) उत्तीर्ण
  • शारीरिक मापदंड:
    • पुरुष: ऊंचाई 165 सेमी, सीना 83 सेमी (बिना फुलाए)
    • महिला: ऊंचाई 158 सेमी

4. सहायक जेल अधीक्षक (Jail Superintendent)

  • कुल पद: 25
  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएशन)
  • शारीरिक मापदंड:
    • पुरुष: ऊंचाई 168 सेमी, सीना 84-89 सेमी
    • महिला: ऊंचाई 155 सेमी

पदों का विस्तृत विवरण (Vacancy Details)

पदवार रिक्तियाँ

क्र.पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
1वन रक्षक72810वीं (हाईस्कूल) उत्तीर्ण
2क्षेत्र रक्षक16910वीं (हाईस्कूल) उत्तीर्ण
3जेल प्रहरी75710वीं (हाईस्कूल) उत्तीर्ण
4सहायक जेल अधीक्षक25स्नातक (ग्रेजुएशन)
कुल1679

वन रक्षक आरक्षण विवरण

श्रेणीकुल पद
अनारक्षित (UR)310
अनुसूचित जाति (SC)0
अनुसूचित जनजाति (ST)143
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)198
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)77
योग728

क्षेत्र रक्षक आरक्षण विवरण

श्रेणीकुल पद
अनारक्षित (UR)44
अनुसूचित जाति (SC)28
अनुसूचित जनजाति (ST)34
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)46
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)17
योग169

जेल प्रहरी आरक्षण विवरण

श्रेणीकुल पद
अनारक्षित (UR)253
ईडब्ल्यूएस (EWS)28
अनुसूचित जाति (SC)121
अनुसूचित जनजाति (ST)151
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)204
योग757

सहायक जेल अधीक्षक आरक्षण विवरण

श्रेणीकुल पद
अनारक्षित (UR)8
ईडब्ल्यूएस (EWS)2
अनुसूचित जाति (SC)5
अनुसूचित जनजाति (ST)8
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)2
योग25

वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक का physical test

जेल प्रहरी के लिए

परीक्षापुरुषमहिलाभूतपूर्व सैनिक
800 मीटर दौड़2 मिनट 50 सेकंड4 मिनट3 मिनट 15 सेकंड
गोला फेंक20 फीट (7.260 किग्रा)16 फीट (4 किग्रा)15 फीट (7.260 किग्रा)

सहायक जेल अधीक्षक के लिए

परीक्षापुरुषमहिलाभूतपूर्व सैनिक
800 मीटर दौड़2 मिनट 40 सेकंड3 मिनट 40 सेकंड3 मिनट 15 सेकंड
लंबी कूद13 फीट10 फीट10 फीट
गोला फेंक19 फीट (7.260 किग्रा)15 फीट (4 किग्रा)15 फीट (7.260 किग्रा)

वन रक्षक/क्षेत्र रक्षक के लिए पैदल चाल

  • पुरुष: 4 घंटे में 25 किलोमीटर
  • महिला: 4 घंटे में 14 किलोमीटर

चयन प्रक्रिया क्या होगी?

इस भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी:

चरण 1: लिखित परीक्षा (Written Exam)

  • प्रश्न पत्र: 100 अंकों का वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र
  • समय: 2 घंटे
  • विषय: सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान
  • स्तर:
    • वन रक्षक/क्षेत्र रक्षक/जेल प्रहरी: हाईस्कूल स्तर
    • सहायक जेल अधीक्षक: स्नातक स्तर
  • न्यूनतम अंक:
    • अनारक्षित: 33%
    • एससी/एसटी/ओबीसी: 23%
    • ईडब्ल्यूएस: 23% (10% की छूट सहित)

चरण 2: शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं माप

  • लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को पदों की संख्या के 5 से 10 गुना तक शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
  • शारीरिक मापदंड पूरे न करने वाले उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।
  • शारीरिक परीक्षण केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा, इसमें कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।

महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)

  1. आधार अनलॉक: परीक्षा में बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का आधार नंबर लॉक है, वे परीक्षा से पूर्व आधार अनलॉक करवाना सुनिश्चित करें।
  2. फोटो युक्त पहचान पत्र: परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो युक्त पहचान पत्र (आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) लाना अनिवार्य है।
  3. रिपोर्टिंग समय: परीक्षा की पाली के अनुसार रिपोर्टिंग समय पर केंद्र में प्रवेश अनिवार्य है। देरी से आने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
  4. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित: मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि परीक्षा कक्ष में ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
  5. दो संतान नियम: जिन उम्मीदवारों की दो से अधिक जीवित संतान हैं और एक का जन्म 26 जनवरी 2001 के बाद हुआ है, वे पात्र नहीं होंगे। (ट्विन/ट्रिपल के मामले में छूट)
  6. रोजगार पंजीयन: सभी पदों के लिए मध्यप्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन अनिवार्य है।

Tribal Primitive के लिए विशेष प्रावधान

मध्यप्रदेश की विशेष आदिम जनजाति (बैगा, सहारिया, भारिया) के उम्मीदवारों के लिए विशेष प्रावधान है:

  • वन रक्षक एवं क्षेत्र रक्षक पदों के लिए ये उम्मीदवार बिना परीक्षा दिए सीधे नियुक्ति के पात्र हैं, बशर्ते वे न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखते हों।
  • ऐसे उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन न करें, बल्कि निर्धारित प्रारूप (प्रारूप-2) में आवेदन पत्र हार्ड कॉपी के रूप में संबंधित वन मंडल/निगम कार्यालय में जमा करें।
  • जेल विभाग के पदों के लिए यह छूट लागू नहीं होगी, वे नियमित परीक्षा में शामिल होंगे।

आवेदन कैसे करें

  1. सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद “MP Van Rakshak, Jail Prahari Bharti 2026” का लिंक चुनें।
  4. निर्देशानुसार रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  5. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  6. अपना फोटो, हस्ताक्षर एवं अन्य दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  7. परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  8. सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

फोटो एवं हस्ताक्षर की स्पेसिफिकेशन

  • फोटो: 3 माह से पुराना न हो, सफेद बैकग्राउंड, दोनों कान साफ दिखें
  • हस्ताक्षर: स्पष्ट, पूर्ण हस्ताक्षर, कैपिटल अक्षरों में नहीं
  • हस्तलिपि: निर्धारित टेक्स्ट को अपनी हस्तलिपि में लिखकर अपलोड करें

परीक्षा केंद्र (Exam Centers)

लिखित परीक्षा निम्नलिखित शहरों में आयोजित की जाएगी:

| भोपाल | इंदौर | जबलपुर | खंडवा |
| नीमच | रतलाम | रीवा | सागर |
| सतना | सीधी | उज्जैन | अनूपपुर |

नोट: आवेदन करते समय परीक्षा शहर की प्राथमिकता क्रम में जानकारी देना आवश्यक है। सीटों की उपलब्धता के आधार पर रैंडम तरीके से केंद्र आवंटित किए जाएंगे।


नियुक्ति एवं प्रशिक्षण

  • चयनित उम्मीदवारों को तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि (Probation Period) पर नियुक्त किया जाएगा।
  • परिवीक्षा अवधि के दौरान स्टाइपेंड दिया जाएगा:
    • प्रथम वर्ष: वेतनमान का 70%
    • द्वितीय वर्ष: वेतनमान का 80%
    • तृतीय वर्ष: वेतनमान का 90%
  • परिवीक्षा अवधि पूर्ण करने पर नियमित वेतनमान प्रदान किया जाएगा।
  • नियुक्ति के बाद संबंधित विभाग की प्रशिक्षण संस्था में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
ऑनलाइन आवेदनApply Online
आधिकारिक नोटिफिकेशनDownload Notification
ऑफिशियल वेबसाइटwww.esb.mp.gov.in
सहायता हेल्पलाइन18002337899 (टोल फ्री)
ईमेल आईडीcomplaint.esb@mp.gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न 1: क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: हाँ, अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन वे केवल अनारक्षित श्रेणी के पदों के लिए पात्र होंगे। उन्हें आयु में छूट या आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

प्रश्न 2: क्या संशोधन की सुविधा उपलब्ध है?

उत्तर: हाँ, 28 फरवरी से 19 मार्च 2026 तक आवेदन पत्र में संशोधन किया जा सकता है। इसके लिए ₹20 प्रति संशोधन एवं ₹40 पोर्टल शुल्क देना होगा।

प्रश्न 3: क्या विकलांग उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक एवं जेल प्रहरी पदों के लिए शारीरिक मापदंड निर्धारित होने के कारण विकलांगों के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं है। सहायक जेल अधीक्षक पद पर भी विकलांगों हेतु आरक्षण निर्धारित नहीं है।

प्रश्न 4: Written Exam ka syllabus क्या है?

उत्तर: लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित एवं सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। वन रक्षक/जेल प्रहरी के लिए प्रश्न हाईस्कूल स्तर के होंगे, जबकि सहायक जेल अधीक्षक के लिए स्नातक स्तर के। Detailed Syllabus

प्रश्न 5: क्या Negative Marking है?

उत्तर: हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।


Disclaimer: यह जानकारी MPESB द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन पर आधारित है। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट देखें।

adarsh sachan

adarsh sachan

💬 1 Comment on "MPESB Van Rakshak Jail Prahari Bharti 2026: 1679 Posts Apply Online Last Date 14 March"

  1. MPESB Van Rakshak Jail Prahari Syllabus 2026 Hindi and PET Pattern – taiyari.in 07 Mar 2026 8:46 pm

    […] […]

    ↩ Reply

Leave a Comment