Home CA Hub Test Updates Profile
Urgent: AIIMS NORCET 10 भर्ती: नर्सिंग ऑफिसर के 2551 पदों पर आवेदन शुरू

इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से हम Taiyari. In आपको AIIMS NORCET 10 भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे – महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंटतारीख
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख13 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख24 फरवरी 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि16 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक)
परीक्षा शहर की सूचना (Exam City Intimation)4 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख8 अप्रैल 2026
स्टेज-I (प्रारंभिक) परीक्षा तिथि11 अप्रैल 2026
स्टेज-II (मुख्य) परीक्षा तिथि30 अप्रैल 2026

AIIMS NORCET की कुल vacancies:

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2551 पदों को भरा जाना है . ये पद देशभर के विभिन्न AIIMS संस्थानों और अन्य भागीदार केंद्रीय संस्थानों में उपलब्ध होंगे। विभिन्न संस्थानों में रिक्तियों का वितरण कुछ इस प्रकार है :

संस्थान का नामकुल पद
AIIMS नई दिल्ली282
जिपमर (JIPMER), कराईकल383
AIIMS कल्याणी205
AIIMS गोरखपुर203
ESIC, नई दिल्ली219
AIIMS पटना168
AIIMS देवघर104
AIIMS मंगलगिरी88
अन्य AIIMS और संस्थान899
कुल2551

AIIMS NORCET 10 का Eligibility Criteria

शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)

विकल्प 1:

  • भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) या राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से B.Sc. (ऑनर्स) नर्सिंग / B.Sc. नर्सिंग उत्तीर्ण।
  • राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण अनिवार्य।

विकल्प 2:

  • INC/राज्य नर्सिंग परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा इन जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (GNM) उत्तीर्ण।
  • राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स एवं मिडवाइफ के रूप में पंजीकरण अनिवार्य।
  • GNM धारकों के लिए: कम से कम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में दो वर्ष का कार्य अनुभव अनिवार्य।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष (आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 के अनुसार)
  • आयु की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि: 16 मार्च 2026

आयु में छूट (Age Relaxation)

श्रेणीआयु में छूट
एससी/एसटी (SC/ST)5 वर्ष
ओबीसी (OBC)3 वर्ष
पीडब्ल्यूबीडी (PWBD – अरक्षित)10 वर्ष
पीडब्ल्यूबीडी + ओबीसी13 वर्ष
पीडब्ल्यूबीडी + एससी/एसटी15 वर्ष
पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)5 वर्ष

AIIMS NORCET 10 का आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य (General) / ओबीसी (OBC)₹ 3000/-
एससी (SC) / एसटी (ST) / ईडब्ल्यूएस (EWS)₹ 2400/-
दिव्यांग (PwBD)शुल्क मुक्त (Exempted)
  • भुगतान का माध्यम: डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग

AIIMS NORCET 10 की चयन प्रक्रिया

AIIMS NORCET 10 के तहत चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर होगा :

  • स्टेज-I (प्रारंभिक परीक्षा): यह एक ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा।
  • स्टेज-II (मुख्य परीक्षा): प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए यह भी ऑनलाइन CBT होगी।
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल परीक्षा (Medical Examination)

AIIMS NORCET 10 का परीक्षा पैटर्न

स्टेज-I (प्रारंभिक परीक्षा) पैटर्न

  • प्रश्नों की संख्या: कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
  • कुल अंक: 100
  • अवधि: 90 मिनट
  • नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा।
विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
सामान्य ज्ञान एवं योग्यता (GK & Aptitude)202018 मिनट
नर्सिंग पाठ्यक्रम (Nursing Syllabus)808072 मिनट
कुल10010090 मिनट

स्टेज-II (मुख्य परीक्षा) पैटर्न

  • प्रश्नों की संख्या: कुल 160 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
  • कुल अंक: 160
  • अवधि: 3 घंटे (180 मिनट)
  • नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा।
विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
नर्सिंग पाठ्यक्रम के विषय160160180 मिनट

AIIMS NORCET 10 का कम्प्लीट syllabus

पिछले वर्षों के नोटिफिकेशन और विशेषज्ञों के अनुसार, AIIMS NORCET परीक्षा में मुख्यतः निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं :

नर्सिंग विषय (Nursing Subjects):

  • फंडामेंटल ऑफ नर्सिंग
  • मेडिकल-सर्जिकल नर्सिंग
  • कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग
  • मेंटल हेल्थ नर्सिंग (साइकियाट्रिक नर्सिंग)
  • ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल नर्सिंग
  • पीडियाट्रिक नर्सिंग (चाइल्ड हेल्थ नर्सिंग)
  • एनाटॉमी एंड फिजियोलॉजी

सामान्य विषय (स्टेज-I के लिए):

  • सामान्य ज्ञान एवं करंट अफेयर्स
  • सामान्य योग्यता (तर्कशक्ति, अंकगणित, आदि)

AIIMS NORCET 10 का वेतनमान कितना है?

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत निम्नलिखित वेतनमान दिया जाएगा :

  • पे बैंड: ₹ 9,300 – ₹ 34,800
  • ग्रेड पे: ₹ 4,600
  • प्रारंभिक मूल वेतन: लगभग ₹ 46,200/- प्रति माह (अन्य भत्ते अतिरिक्त)

आवेदन कैसे करें?

AIIMS NORCET 10 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं :

  • सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiimsexams.ac.in/ पर जाएं ।
  • होमपेज पर NORCET-10 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • “न्यू रजिस्ट्रेशन” के विकल्प पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि बेसिक डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, अनुभव आदि का विवरण सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों (फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान आदि) को स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग) करें।
  • अंत में, फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट या पीडीऍफ़ जरूर सेव कर लें।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना (Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • सुनिश्चित करें कि आप सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।
  • आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें, क्योंकि बाद में सुधार का विकल्प सीमित समय (25 से 27 मार्च 2026) के लिए ही मिलेगा ।
  • नर्सिंग पंजीकरण (Registration) अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा ।
  • GNM डिप्लोमा धारक दो वर्ष के कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र अवश्य रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

लिंक का विवरणयूआरएल/लिंक
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)https://www.aiimsexams.ac.in/
ऑनलाइन आवेदन लिंक (Apply Online)aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध

निष्कर्ष

AIIMS NORCET 10 भर्ती 2026 नर्सिंग पेशेवरों के लिए देश के शीर्षस्थ चिकित्सा संस्थानों में करियर बनाने का एक शानदार अवसर है। 2551 पदों के साथ यह एक बड़ी भर्ती है, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और 16 मार्च 2026 से पहले अपना आवेदन जमा कर दें। परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करके अच्छे अंक प्राप्त करने का प्रयास करें।

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न समाचार वेबसाइटों और आधिकारिक स्रोतों के आधार पर तैयार की गई है। पाठकों से अनुरोध है कि कोई भी आवेदन करने से पहले कृपया AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को अवश्य पढ़ लें।

Adarsh Sachan

✍️ 43 Articles Published

Mock Tests और Other State Exams (UP Police, MP Police, Bihar Police, Rajasthan Police, Jharkhand, Chhattisgarh आदि) के preparation specialist।
Taiyari.in के Founder और Content Head, Adarsh Sachan पिछले 6+ वर्षों से सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए High-Quality Mock Tests, Test Series, Syllabus Analysis और Exam Strategy तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने हजारों छात्रों को Free & Premium Mock Tests के माध्यम से अपनी तैयारी मजबूत करने में मदद की है। उनका खास फोकस Other State Exams (State Police, SSC, Railway, TET आदि) पर है, जहाँ वे Exam Pattern, Previous Year Analysis और Topic-wise Strategy पर गहन सामग्री बनाते हैं।
मुख्य विशेषताएँ:

Realistic & Exam-oriented Mock Tests
Other State Exams की Latest Pattern के अनुसार Content
सरल हिंदी भाषा में Clear Explanation
Students की Weak Areas को Target करके Improvement Strategy

लक्ष्य: Tier-2 और Tier-3 शहरों के Hindi medium छात्रों को सस्ती और प्रभावी तैयारी सामग्री उपलब्ध कराना।

Leave a Comment